जमशेदपुर:
ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में बंद मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के प्रमुख हरपाल सिंह थापर की मौत पर जेल प्रशासन पर सवाल उठाए हैं. सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि थापर की मौत किन परिस्थितियों में हुई। उनके परिजनों को समय रहते खबर क्यों नहीं की गई। उनका इलाज क्यों नही किया गया। इस पर जेल प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर मामले की उच्चस्तरीय जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
