JAMSHEDPUR
जमशेदपुर। सुंदरनगर स्थित CRPF कैप मे RCWA जमशेदपुर के ग्रुप केन्द्र की अध्यक्षा डाॅ भावना शुक्ला की अध्यक्षता मे RCWA के
वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे बतौर मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक आशु शुक्ला उपस्थित हुए। इस वार्षिक कार्यक्रम का उद्देश्य बल के परिवार सदस्यो के आंतरिक प्रतिमा को एक मंच प्रदान करना था।जिसके माध्यम से वह अपनी प्रतिभा को एक पहचान दे पाए।इसके लिए 3 जुलाई से 8 जुलाई तक महिलाओ के लिए
कुकिंग,हेयरस्टाइल,मेकअप,मेंहदी,ऊ उच्चारण व शंख बजाने जैसी प्रतियोगिताए आयोजित की गई थी।जिसमे महिलाओ ने विशेष रूची के साथ बढ चढ कर हिस्सा लिया था । इस कार्यक्रम मे बच्चो ने डांस,गाना व फैसी ड्रेस प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और बेहतर बनाने का काम किया।बच्चो के कार्यक्रम ने सभी दर्शको के मन मोह लिया ।उनके इस प्रयास को सराहने के लिए मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षा ने सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।और इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगीताओ मे विजेता बनी सभी महिलाओ को भी उनके स्थान के अनुसार पुरस्कृत किया गया।और शेष प्रतिभागियो को सात्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।ताकि उनके प्रयास को प्रोत्साहन मिले। अंत मे पुलिस उप महानिरीक्षक आशु शुक्ल के द्वारा अध्यक्षा को इस कार्यक्रम को बेहतर ढंग से आयोजित करवाने के लिए धन्यवाद दिया।और सभी प्रतिभागियो एवं बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने कला को इसी प्रकार आगे लाने को कहा गया ।तत्पश्चात जलपान के साथ इस रंगारंग कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
इस कार्यक्रम मे CRPF के 106 कमाडेंट श्री एव श्री मति पी के सिंह,मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (SG), डाॅ लाॅरेस बाण्डो,श्री एवं श्री मति संजय कुमार,कमाडेंट,गु के ,जमशेदपुर,श्री एवं श्री मति एस पी नंदनवार ,उपकमाडेंट,ग्रुप केन्द्र जमशेदपुर एवं अन्य अधिकारी व परिवार सदस्य सम्मलित हुए
