
रवि कुमार झा,जमशेदपुर,24 मई


जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती एक महिला के साथ होमकार्ड के जवान के साथ छेङखानी का मामला प्रकाश में आया हैं।इस मामले मे एमजीएम अस्पताल मे स्थित पुलिस शिविर मे लिखित शिकायत दर्ज किया गया हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजे ने बताया है कि यह व्यक्ति रोजाना होमगार्ड के जवानों के साथ आया-जाया करता था और उसे कई बार होमगार्ड के ड्रेस में भी देखा गया है। रात में अधिकांश समय आता था और लाइट बंद करने पर जला देता था। यही शख्स बीती रात को करीब 12.30 बजे भी सर्जरी वार्ड में आया और लाइट जला दिया। इसके बाद वार्ड में कुछ देर के लिए ठहरा और चलता बना। फिर रात करीब 2.30 बजे इसी व्यक्ति ने आकर बेड नंबर 30 पर भर्ती महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब महिला चिल्लाई तो वार्ड के सारे मरीज उठ गए और व्यक्ति भागने लगा। मरीजों के अनुसार व्यक्ति की उम्र करीब 40 वर्ष थी। वह सफेद रंग के कपड़े पहने हुए था। महिला घाटशिला की रहने वाली है। महिला ने बताया कि उसका कुछ दिनों पूर्व पति के साथ विवाद हुआ था। इसमें उसके सिर में चोट आई है। वह 12 मई से एमजीएम अस्पताल में भर्ती है। उसके दो बच्चे हैं। महिला के भाई ने बताया कि वह वार्ड के आगे बरामदे में सोया हुआ था। अचानक जब हो-हल्ला हुआ तो उठा और देखा कि एक व्यक्ति तेजी से भाग रहा है।
होमगार्ड के इंस्पेक्टर लोको देवगम ने बताया कि होमगार्ड के एक जवान पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। उसकी जांच की जा रही है। मरीज आरोपी को चेहरे से पहचानती है। इस अधार पर सभी गार्डो को बुलवाकर मरीज के समक्ष पहचान करवायी जाएगी। इसमें अगर कोई दोषी निकला तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि कुछ माह पहले भी एमजीएम अस्पताल के ईएनटी विभाग की छत पर एक होमगार्ड महिला के साथ गलत व्यवहार करते पकड़ा गया था। साथ ही मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी पायी गई था। इसके बाद होमगार्ड के जवान को निष्कासित कर दिया गया था।


