JAMSHEDPURभारत सरकार द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को ‘परिवार स्वास्थ्य मेला पखवारा’ मनाने का निर्णय लिया गया है जिसके आलोक में राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी जिलों में ‘परिवार स्वास्थ्य मेला पखवारा’ की जानकारी लोगों को देने के लिए जागरूकता पखवारा (दम्पत्ति संपर्क पखवारा) 27 जून से 10 जुलाई तक मनाया जाएगा । इस क्रम में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साहिर पाल द्वारा आज जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। डॉ साहिर पाल ने जानकारी दी की पूरे पखवारा में दीवाल लेखन, प्रभात फेरी, रैली तथा प्रदर्शनी व स्टॉल आदि लगाकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बंध्याकरण एवं नसबंदी हेतु तय तिथि को विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कार्य मे प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक सक्रिय एसएचजी महिला को बेहतर प्रशिक्षण देकर सतत रूप में जागरूक करने का कार्य कर योग्य दम्पत्तियों को परिवार नियोजन सेवाओं के लिए प्रेरित करेगी।
