
JAMSHEDPUR


अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,जमशेदपुर महानगर द्वारा पेरिस में आयोजित विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता और विश्व मे भारत का नाम ऊंचा करने वाली झारखंड की बेटियो कोमोलिका एवं कोच पुर्णिमा महतो को पुष्पगुच्छ दे कर जे.आर.डी परिषर में सम्मानित किया गया।टीम की सदस्य तीरंदाज दीपिका कुमारी,कोमोलिका बारी और अंकिता भगत ,कोच पूर्णिमा महतो के अगुवाई में एकबार पुनः झारखण्ड सहित भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामांत्रि सिद्धनाथ सिंह द्वारा किया गया।सभी पूर्व सैनिकों ने देश एवं झारखंड प्रान्त का नाम रोशन करने के लिए बेटीयों को बधाइयाँ दी एवं मुँह मिठा कराया ।धन्यवाद ज्ञापन हवलदार सत्यप्रकाश द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक मंजीत सिंह, राजेंद्र शर्मा,संजीव श्रीवास्तव, निर्मल गोंड,भोला प्रसाद, सत्यप्रकाश,परमहंस यादव,वरुण कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

