JAMSHEDPUR
मानगो नगर निगम की चुनाव की रूपरेखा बनने पर भाजपा नेता विकास सिंह ने जाहिर की खुशी ।
विकास सिंह ने बताया कि मानगो नगर निगम के चुनाव की घोषणा होने पर निश्चित रूप से मानगो के लगभग तीन लाख लोगों के लिए बहुत ही हर्ष और खुशी की बात है। क्योंकि नगर निगम की घोषणा तत्कालिक सरकार ने 2017 में ही किया था, तब से नगर निगम के द्वारा मानगो की जनता से नगर निगम के तर्ज भारी भरकम राशि होल्डिंग टैक्स के रूप में वसूली जाती है होल्डिंग टैक्स देने में अगर किसी ने देरी किया तो उसके ऊपर उसका ब्याज भी जोड़ दिया जाता है होल्डिंग टैक्स देने के बाद लोगों को किसी प्रकार का लाभ या सुविधा नगर निगम के द्वारा नहीं दिया जाता रहा है फंड के अभाव में अनेकों ऐसे कार्य लंबित पड़े हुए हैं जिससे मानगों का संपूर्ण विकास नहीं हो पा रहा है। जिस स्थान में नगर निगम का चुनाव हो गया है वहां विकास के नाम पर भारी-भरकम राशि सरकार के द्वारा निगम को दी जाती है। अब ऐसी उम्मीद है कि अब जल्द चुनाव हो जाएगा और मानगो की जनता जो तीन वर्षों से अपने आप को नगर निगम बनने के बाद ठगा हुआ महसूस करती थी । अब वैसा नहीं होगा। विकास सिंह ने बताया कि उन्हें जिले के उपायुक्त महोदय पर पूरा भरोसा है उपायुक्त महोदय की इच्छाशक्ति से निश्चित रूप से अब ऐसा लगता है कि नगर निगम का चुनाव हो जाएगा। विकास सिंह ने नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी से निवेदन किया कि जिस प्रकार जुगसलाई नगर निगम में वार्डो का सीमांकन गली, मोहल्ले और मकान का नाम लिखकर किया गया है उसी तरह मानगों का भी किया जाए जिससे वार्ड में रहने वाले लोगों की इसकी जानकारी हो कि वह किस वार्ड में है साथ ही जो समाजसेवी अपने वार्ड में चुनाव लड़ना चाहते हैं उससे उनको चुनाव की तैयारी में किसी प्रकार की परेशानी ना हो
