,
जमशेदपुरः रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी वैसी बच्चों की मदद का बीड़ा उठाया है, जिन्होंने इस कोरोना काल में अपने
माता-पिता या इनमें से किसी एक को खो दिया है। इसके लिए रोटरी क्लब ने प्रोजेक्ट आसरा की शुरूआत की है। प्रोजेक्ट आसरा के तहत ऐसे बच्चों की शिक्षा में मदद की जाएगी। इस क्रम में रोटरी क्लब ने आज 2 बच्चियों की पढ़ाई की जिम्मेवारी ली है।
दोनों बच्चियां असवी औऱ धनवी तारापोर स्कूल की छात्रा हैं। कोरोना संक्रमण के कारण दोनों बच्चियों के पिता की मौत हो गई। अब उनकी मां दोनों की पढ़ाई का खर्च उठाने में असमर्थ है। इसे देखते हुए रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी ने दोनों की पढ़ाई का खर्च उठाने का निर्णयलिया है। इसके तहत रोटरी क्लब द्वारा दोनों की पढ़ाई में सहयोग के तहत उनके एक साल के पूरे खर्च का वहन किया गया है, ताकि उनकी पढ़ाई जारी रह सके।
