JAMSHEDPUR
चाकुलिया प्रखंड के बिरदह पंचायत के बड़ा बिरदह गांव भुइँया टोला में हरिमंच के सामने विगत 1 साल से जलमीनार खराब पड़ा था , जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था ।
इसको लेकर युवा समाजसेवी सुकांत नायक ने 17 जून को ट्वीट करके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बीजेपी प्रवक्ता कुणाल षाडंगी व उपायुक्त को जलमीनार बनवाने की अपील की ।
युवा समाजसेवी सुकांत नायक के ट्वीट को संज्ञान में लेते हुए कुणाल षाडंगी व उपायुक्त खराब पड़े जलमीनार की मरम्मत करवाई । इसको लेकर बड़ा बिरदह के ग्रामीणों ने कुणाल षाड़ंगी व उपायुक्त का आभार जताया है ।
