जमशेदपुर : झारखंड एकता मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल आज मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष मो. आफताब खान के नेतृत्व में कदमा शास्त्रीनगर के उन इलाकों का जायजा लिया, जहां गतदिनों बाढ़ आ जाने से नदी का पानी प्रवेश कर गया था और लोगों का काफी नुकसान हुआ था.
इस दौरान मोर्चा के लोगों ने शास्त्रीनगर के ब्लॉक नंबर 1, 2, 4 तथा 5 के निवासियों से मिले. लोगों ने उन्हें बताया कि बारिश और नदी के पानी ने भारी तबाही मचाई थी. कई लोगों के घर व घरों में रखे सामान बर्बाद हो गए थे. वे आजतक सरकारी मदद का रास्ता देख रहे हैं. उन्हें बताया गया था कि सरकार वैसे परिवारों को चिन्हित कर कुछ मदद करेगी, लेकिन कोई कदम नही उठाया गया. उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है. इस अवसर पर श्री खान ने उनकी बात तथा समस्याओं को सरकार व जिला प्रशासन तक पहुचाने का आश्वासन दिया. साथ ही दो-तीन दिनों में मोर्चा की पहल पर घर-घर सूखा राशन देने की भी बात कही.
उन्होंने बस्ती के लोगों को हर हाल में कोविड का वैक्सीन लेने की अपील की. श्री खान के साथ बस्ती का दौरा करनेवालों में रिंकू सिंह, आफताब अली, आसिफ अली, अशर्फीलाल, मो. अख्तर, अल्तमश खान, शोएब खान, सुहेल अख्तर, मो. शहबाज आदि मौजूद थे.
