JAMSHEDPUR
मुसाबनी मंडल अंतर्गत उत्तरी बादिया पंचायत के सिलदाडेरा निवासी मोहम्मद यूसुफ का घर लगातार हो रही बारिश के कारण ध्वस्त हो चुका है। बेरोजगार एवं आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वह अपना घर ठीक कर पाने में असमर्थ है। गरीबी के कारण वह परिवार का भरण-पोषण भी ठीक से नहीं कर पाता है।
यह जानकारी कुणाल षाड़ंगी के संज्ञान में आते ही उन्होंने भाजपा मुसाबनी मंडल अध्यक्ष श्री तुषार कांत पातर जी के द्वारा मोहम्मद यूसुफ को तत्काल राहत हेतु तिरपाल उपलब्ध कराया।
इस पुनीत कार्य में मंडल अध्यक्ष जी के साथ मंडल महामंत्री बिरमान लामा, बिजु मिश्रा, किशोर कुमार सिन्हा, शिबू गुहा, बबलू पातर, कमल बेरा, मुन्ना खान आदि मौजूद थे।
