
जमशेदपुर।


बीते 4 मई को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के पेट्रोल पंप के पास हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सहित चार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने 6चक्रीय रिवाल्वर के साथ साथ तीन गोली और एक मोबाईल भी बरामद किया गया है। इस मामले में सात अपराधियो की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।
इस सबंध में एस एस पी ड़ॉ तमिल वाणन ने बताया कि बीते चार मई को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के पेट्रोल पंप के पास पिंटू यादव पर अज्ञात अपराधियो ने गोली चलाई थी। इस गोलीकांड के लिए के मामले में पिंटू यादव के द्रारा बिष्टुपुर थाना में नामजद प्राथक दर्ज किया गया था। उसके बाद ने पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात अपराधियो को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस को जानकार मिली कि इस मामलेमेंऔर भी अपराधी शामिल है। उसके बादा पुलिस ने कार्र्वाई करते हुए बाकी अपराधियो को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार अपराधियो में टेल्को के मनोज विभार ,कदमा के विशाल विभार.बिष्टुपुर के घातकीडीह के मोहम्मज चांद उर्फ मोहम्मद तौसीफ, और बिष्टुपुर के घातकीडीह के परवेज अली शामिल है।सभी अपराधियों पर पहले से ही अलग अलग थाने में मामला दर्ज है.

