
रवि कुमार झा.जमशेदपुर.24मई


पश्चिम सिंहभुम के सीआरपीएफ 60 के एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली ।गोली लगने के बाद मौके पर मौत हो गई।इस मामले मे पश्चिम सिहभुम के एएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बंदगाँव में सीआरपीएफ 60 बटालियन का जवान निरुसुलुम इस्लाम ने शनिवार के दोपहर के एक बजे अपने सर्विस रिवाल्वर से गोलीमार कर आत्महत्या कर ली ।मृतक जवान निरुसुलुम इस्लाम असम का रहनेवाला था .एएसपी के अनुसार वह पिछले कई दिनो से परेशान भी रहता था।और उसे घर जाने के लिए 18 मई को छुट्टी दे दी गई थी ,लेकिन वह नही जा पाया । फिलहाल पुलिस ने जावान का शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेजवा दिया है ।पुलिस भी इस मामले को अपने स्तर से जाँच रही है ।

