
जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज द्वारा 6 मई से दस दिवसीय ऑनलाइन योग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला की मुख्य आयोजक केयू की पूर्व कुलपति सह वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर शुक्ला महांती ने जानकारी दी कि इस कठिन दौर में काॅलेज की तरफ से श्वसन अभ्यास ( ब्रीदिंग एक्सरसाइज़) पर केन्द्रित कार्यशाला का महत्वपूर्ण आयोजन हम कर रहे हैं। शरीर में ऑक्सीजन का स्तर, फेफड़ों की मजबूती और इम्यूनिटी बढ़ाने और मानसिक तनाव कम करने के लिए भारतीय योग पद्धति में ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ पर बल दिया गया है। काॅलेज के योग विभाग के विशेषज्ञों द्वारा 6 मई से लगातार दस दिनों तक सुबह 08 बजे से होने वाली कार्यशाला के तहत ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ के सही तरीकों और लाभों से परिचित कराया जाएगा। यह कार्यशाला निःशुल्क है। पंजीयन और कार्यशाला का लिंक व पासवर्ड जारी कर दिया गया है। कार्यशाला के माध्यम से हम बेहतर स्वास्थ्य और संयमित जीवन शैली से लाभान्वित होंगे। यह कार्यशाला योग विभाग के समन्वयक डॉ सुधीर कुमार साहू व काॅलेज आईटी सेल के प्रभारी डाॅ राजेन्द्र कुमार जायसवाल व योग गुरू शुभाशीष भादुड़ी के द्वारा संचालित की जाएगी। तकनीकी सहयोग तपन मोदक, के प्रभाकर राव व ज्योतिप्रकाश महांती करेंगे।

