
JAMSHEDPUR


कदमा के प्रकृति विहार सोसाइटी में कुल 44 एक्टिव माइक्रो कन्टेनमेंट होने के कारण जिला उपायुक्त के कन्टेनमेंट आदेश के आलोक में पूरी सोसाइटी को कन्टेनमेंट जोन घोषित करते हुए अगले आदेश के लिए सील कर दिया गया। साथ ही आज कन्टेनमेंट जोन में कुल 280 रैपिड एंटीजन टेस्ट भी कराए गए जिसमे पुनः 8 लोग कोविड पॉजिटिव के रूप में चिन्हित किये गये, उन्हें आइसोलेशन संबंधी जरूरी सलाहों के साथ रोज़मर्रा के जरूरतों के सामानों के डिलीवरी हेतु आवश्यक कांटेक्ट भी उपलब्ध कराया गया।

