
JAMSHEDPUR


भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर की एक वर्चुअल बैठक जुम एप के माध्यम से आयोजित कि गई । बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव नें किया । बैठक में शहर में प्रति दिन बढ़ते कोरोना संक्रमण और शहर की बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था पर चर्चा किया गया । जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव नें कहा कि जमशेदपुर में कोरोना की रफ्तार बेलगाम होते जा रहा है और इससे बचाव के लिए सरकारी इंतेज़ाम प्र्यापत नजर नहीं आ रहे है। मरीजों को इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर लगाना पड़ रहा है । शहर में आक्सीजन,वेंटिलेटर की भारी कमी है जिससे कोविड मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे है । इन सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन को कदम उठाने चाहिए ।
जिला प्रशासन को नई दिल्ली की तर्ज पर एप विकसित कर लोगों से शहर के विभिन्न अस्पतालों में उपलब्ध बेड, वेंटिलेटर, आक्सीजन सहित अन्य संसाधनों की जानकारी प्रदान करनी चाहिए । जिला उपायुक्त को अपने स्तर पर एक आक्सीजन बैंक का संचालन करना चाहिए जिससे कोरोना से प्रभावित गरीब मरीजों को समय पर आक्सीजन उपलब्ध हो सके और वह अपने घर पर रहते हुए कोरोना का इलाज कर सकें । जिला प्रशासन को मेडिका अस्पताल का संचालन यथाशीघ्र शुरू कर कोविड मरीजों को इलाज शुरू करवाना चाहिए । प्रशासन को इस बात पर विशेष ध्यान देना चाहिए की कोई भी मरीज एवं उनके परिजन इलाज के लिए भटके ना उन्हें इस बात की जानकारी मिल सके की उन्हें किस अस्पताल जाना चाहिए । उपरोक्त सभी विषयों पर भाजमो द्वारा उपायुक्त को मेल के माध्यम से ज्ञापन भेज कर ध्यान आकर्षित कराया जाएगा और व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग की जाएगी।
भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने प्रभार के मंडल अंतर्गत पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से नियमित फोन एवं सोशियल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर जन समस्याओं की जानकारी प्राप्त करें और समाधान का प्रयास करें । बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों नें भी अपने सुझाव दिए और कोरोना कि इस विकट परिस्थिति में जनता के लिए हरसंभव सहयोग करने की बात कही ।
बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू सिंह, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, उपाध्यक्ष प्रभुराम मुंडा, वंदना नामता, मंत्री विकास गुप्ता, राजेश कुमार झा, प्रवक्ता आकाश शाह उपस्थित थे ।

