
जमशेदपुर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक में प्लाज्मा रक्त की कमी को देखते हुए नरेंद्र मोदी फैन्स क्लब के संरक्षक सह भाजपा नेता सतीश शर्मा ने वैसे कोरोना योद्धाओं से प्लाजा दान करने की अपील की है जो कोरोना से जंग लड़ते हुए स्वास्थ्य लाभ कर अपना 14 दिन का चक्र को पूर्ण कर लिए हो । ऐसे सभी योद्धाओं के लिए प्लाजमा दान हेतु विनम्र आग्रह किया कि है जो पिछले तीन महीने के अंदर कोरोना की जंग जीतकर स्वस्थ हो चुके है वे जमशेदपुर ब्लड बैंक में अपना सैंपल देते हुए सभी मापदंडों पर खरा उतरने के बाद अपना प्लाज्मा दान करे। जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में कोरोना से गंभीर रूप से ग्रसित कई लोगो को प्लाज्मा की सख्त आवश्यकता है। प्लाजा दान को लेकर नरेंद्र मोदी फैन्स क्लब पिछले एक साल से जागरूकता अभियान चला रही है।



