
आनंद मार्ग के रक्तदान शिविर में टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, पूर्व महासचिव बीके डिंडा, यूनियन के नवनिर्वाचित कमेटी मेंबर ज्ञानरंजन ने रक्त दाताओं को पौधा देकर सम्मानित किया


जमशेदपुर।
आज 20 मार्च 2021 शनिवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक में ब्लड की जरूरत को देखते हुए क्रोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग ,मास्क पहनकर एवं सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए प्रत्येक महीने की तरह इस महीने भी 45 वा मासिक रक्तदान शिविर जमशेदपुर ब्लड बैंक धातकीडीह मे आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल , महंती स्वीट्स कांड्रा एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया है l लगभग 50 यूनिट रक्तदान हुआ . टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, पूर्व महासचिव बीके डिंडा,टाटा वर्कर्स यूनियन के नवनिर्वाचित कमेटी मेंबर ज्ञानरंजन , ब्लड बैंक के जी.एम संजय चौधरी ने रक्त दाताओं को पौधा देकर सम्मानित किया, जिन लोगों ने रक्तदान किया उन लोगों के बीच भी आनंद मार्ग द्वारा पौधा वितरित किया गया एवं 200 से भी ज्यादा पौधा लोगों के बीच ब्लड बैंक में पौधा वितरित किया गया जो भी रक्तदाता इस शिविर में रक्त दान किए उन् रक्त दाताओं को पौधा देकर सम्मानित किया गया
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय महंती, राकेश कुमार ,समीर सरकार , सुनील आनंद , भूकती प्रधान योगेश जी , विनय कुमार तथा अन्य लोगों का भी सहयोग रहा *

