
JAMSHEDPUR


वैश्विक महामारी कोरोना काल के समय भारत सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय
माचा, पटमदा, आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 18 मार्च 2021 को सुबह 11 बजे से 2बजे तक चला जिसमें बच्चों की आंखों की जांच करके उचित दवा लेने की सलाह दी गई, स्थान: स्थान -प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय माचा, पटमदा लगभग 200, छात्राओं एवं गांव वाले के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों की आंखों की जांच हुई सभी को पृथ्वी की गर्मी को कम करने के लिए भाग लेने वाले लोगों के अलावा ग्रामीणों लोगों के बीच अपने पसंद से लोगों के बीच लगभग 1,000 (एक हजार)पौधा आनंद मार्ग की ओर से वितरित किया गया, औषधीय पौधा ,सीता अशोक ,आंवला ,कटहल ,अमरूद ,शम्मी ,तुलसी,जामुन, पपीता तथा अन्य तरह के पौधे
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रियंका झा शिक्षिका,दिलीप कुमार दत्ता प्रधानाध्यापक, शिक्षिका पुष्पा किरण, सीताराम दादा , प्रदीप सिंह,भक्ति प्रधान योगेश जी , सुनील आनंद एवं अन्य लोगों ने भी भाग लिया

