JAMSHEDPUR
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक आयोजित किया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि मनोहर मुंडा, सीओ सह बीडीओ इम्तियाज अहमद, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी (बीएएचओ) डा. अशोक कुमार आदि उपस्थित थे। बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 में अनुसूचित जाति व जनजाति के आय वृद्धि एवं आजीविका विकास को लेकर बकरा विकास योजना, सुकर पालन, कुक्कुट पालन, बतख पालन सहित ब्रायलर कुक्कुट पालन हेतु आये आवेदन की स्कूटनी किया गया, जिसमे लक्ष्य के अनुरूप कुल 212 युनिट का चयन किया गया. इस दौरान प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी वीरेंद्र पंडीत, प्रधान सहायक भास्कर पाल आदि उपस्थित थे।
