
जमशेदपुऱ।


कदमा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत उलियान के बंजरग अखाड़ा के सामने चन्द्रा ज्वेलरी हाउस के मालिक को अज्ञात अपराधी ने गोली मार दी। उसे आनन फानन इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है। वही गोली चलने की सुचना पर कदमा पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जांचं कर रही है।
वही घटना की पृष्ठि करते हुए सिटी एस पी सुभाष चन्द्रा ने की है। उन्होने बताया कि जब गणेश चन्द्रा दुकान बंद करने जा रहे थे तब अज्ञात अपराधियो ने उन्हे गोली मारी। गोली उनके पेट मे लगी है। उन्होने कहा अभी उनके हालात स्टेबल है। उन्होने कहा कि पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही पुरे मामले का खुलासा हो जाएगा।

