Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR -वीमेंस कॉलेज में भव्यता से मना 72वाँ गणतंत्र दिवस समारोह
Breaking News

JAMSHEDPUR -वीमेंस कॉलेज में भव्यता से मना 72वाँ गणतंत्र दिवस समारोह

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 26, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।
वीमेंस कॉलेज में मंगलवार को सुबह 08.30 बजे केयू की माननीया पूर्व कुलपति व वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर शुक्ला महांती ने झंडोत्तोलन किया। एनसीसी की अंडर ऑफिसर्स ने उन्हें कार्यक्रम स्थल तक स्काॅट किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस वाॅलेंटियर्स, योग, मार्शल आर्ट की पूरी टीम को बहत्तरवें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 से लेकर करीब सात दशकों की इस यात्रा में हमारा लोकतंत्र लगातार परिपक्व हुआ है। यह हमारे संविधान की खूबसूरती है कि न केवल कलेवर में यह विशालतम है, बल्कि मानवीय करुणा और सामाजिक समावेशन की विराट चेतना का भी वैधानिक दस्तावेज है। दुनिया का शायद ही कोई ऐसा लिखित संविधान है जो समाज के सबसे आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति के नागरिक अधिकारों की सुरक्षा की गारंटी देता है। संघ और राज्य के बीच अधिकारों और कर्तव्यों का ऐसा सटीक वितरण किया गया है कि वास्तविक लोकतंत्र धड़कता दिखता है। सभी सांविधानिक निकाय अधिकार, कर्तव्य और न्याय के स्तंभ हैं। नीतियां, उनका क्रियान्वयन और न्याय की प्रक्रिया ऐसी बनाई गई है कि सबकी सामाजिक सुरक्षा तय की जा सके। इसी तर्ज पर हमारा यह वीमेंस कॉलेज परिवार भी अपनी हर छात्रा के बेहतर कैरियर और मान सम्मान की रक्षा के लिए काम कर रहा है। खेल, पुलिस सेवा, वैज्ञानिक अनुसंधान, शिक्षा, कला-संस्कृति, सामुदायिक सेवा जैसे सभी क्षेत्रों में हमारी बच्चियों ने अपना परचम लहराया है। यहाँ हम केवल बच्चियों के शिक्षक की तरह काम नहीं कर रहे, बल्कि उनके मेंटर्स का दायित्व भी निभा रहे हैं। मैंने खुद पिछले एक साल के दौरान काॅलेज में नामांकित लगभग सभी छात्राओं से बातचीत की। उनकी समस्याओं को जाना और समाधान निकाला है। मेरे काॅलेज के शिक्षक व शिक्षिकाएं भी ऐसी ही भूमिकाएं निभा रहे हैं। इस कोविड के दौर में हमारे काॅलेज से लगभग एक हजार छात्राओं ने विप्रो, वेदांता और टीसीएस जैसी कंपनियों में शानदार जाॅब पाई है। सीआरपीएफ, राज्य पुलिस, एयर फोर्स व नेवी में भी छात्राएँ जाने लगी हैं। वे इन रक्षा सेवाओं में कमीशंड ऑफिसर बनें इसके लिए हम जल्दी ही उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था करने जा रहे हैं। तीनों सेनाओं के हाईली रैंक्ड ऑफिसर्स बच्चियों को इन सेवाओं के लिए प्रशिक्षित करें, इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। खेलकूद के लिए जेआरडी स्पोर्ट्स से अनुबंध तो है ही, इसे अब और प्रतिस्पर्धी बनाया जाएगा। स्पोर्ट्स फेलोशिप जैसी योजनाओं पर काम चल रहा है। हम एकेडमिक एक्सीलेंस को शत प्रतिशत सुनिश्चित कर रहे हैं। योग में पीजी डिप्लोमा से आगे बढ़कर एमए इन योग की पूर्णकालिक पढ़ाई शुरू की गई है। एमएससी भौतिकी की पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है। आठ विषयों में पीएचडी की पढ़ाई आरंभ कर दी गई है। कुल मिलाकर यह संस्थान निस्संदेह स्त्री सशक्तिकरण के विश्वसनीय केन्द्र के रूप में उभरा है। आज इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम नये लक्ष्यों और नये संकल्पों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर करते हैं।

समारोह में एनसीसी, एनएसएस व योग की छात्राओं ने मार्च पास्ट किया और राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। संगीत विभागाध्यक्ष डाॅ. सनातन दीप के नेतृत्व में छात्राओं ने राष्ट्र भक्ति गीत की आकर्षक प्रस्तुति दी। योग, मार्शल आर्ट व एनसीसी की छात्राओं ने क्रमशः संगीतमय योग, आत्मरक्षण युद्ध कौशल व राष्ट्रीय सुरक्षा की संगीत-नृत्यमय ड्रिल की प्रस्तुति दी। काॅलेज के विज्ञान संकायाध्यक्ष डाॅ. जावेद अहमद, प्रधान सहायक विश्वंभर यादव सहित बीएड, इंटर व अन्य विभागों की छात्राओं ने अपने विचार रखे। संचालन डाॅ. नूपुर अन्विता मिंज और डाॅ. भारती कुमारी ने किया। इस अवसर पर कोविड 19 के सभी एहतियाती प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं ने सोत्साह भाग लिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक को लेकर विधायक सरयू राय नाराज, अपर नगर आयुक्त को लिखा पत्र

July 14, 2026

Jamshedpur News :स्व. सैनिक जसवंत सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर मानगो में वृक्षारोपण, विधायक सरयू राय ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

July 14, 2026

GAMHARIA NEWS: 21 पंचायत और 2 लाख की आबादी, फिर भी 1 साल से BDO विहीन है गम्हरिया, भाजपा नेत्री ने उठाए सवाल

July 14, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.