
जमशेदपुर शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चौक चौराहों में सड़क सुरक्षा की टीम एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा हेलमेट तथा सीट बेल्ट के उपयोग को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। साथ ही लोगो को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन न करने से होने वाली दुर्घटनाओं के विषय को लेकर सचेत किया गया । सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करन से बहुत सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है ।जनसाधारण से वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन न दें, बाइक चलाते वक्त हेलमेट एवं कार चलाते वक्त सीट बेल्ट का उपयोग आवश्यक रुप से करने की अपील की गयी। साथ ही ट्रेफिक सिग्नल के सभी नियमों का पालन करने को कहा गया।



