
JAMSHEDPUR

जिला के उपायुक्त सूरज कुमार ने 16 जनवरी 2021 को पहले फेज में होने वाले कोविड-19 वैक्सिनेशन की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से आज एमजीएम कॉलेज एवं टीएमएच का निरीक्षण किया । इस दौरान उपायुक्त ने वैक्सीन को सुरक्षित रखे जाने संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण, वैक्सीनेशन एवं आब्जर्वेशन की व्यवस्था, आइस कंडीशनिंग की व्यवस्था तथा डाक्यूमेंटेशन की व्यवस्था आदि से अवगत हुए ।
उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि पहले फेज में हेल्थ केयर वर्कर को वैक्सिनेशन की शुरुआत 16 जनवरी को माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा की जानी है । उन्होने बताया कि एमजीएम का साइट टू वे कम्युनिकेशन के लिए चिन्हित है इसके साथ ही टीएमएच में भी 16 जनवरी को वैक्सिनेशन की शुरूआत होगी । उपायुक्त द्वारा बताया गया कि सारी तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। वैक्सिनेटर का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है तथा पहले फेज में जिन्हे वैक्सिन दिया जाना है उन्हें भी चिन्हित किया जा चुका है, स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा बेस तैयार है । उन्होने बताया कि दूसरे फेज में फ्रंट लाइन वर्कर का वैक्सिनेशन होना है जिसका डाटा बेस तैयार हो रहा है वहीं तीसरे फेज में जैसा दिशा-निर्देश प्राप्त होगा वैसी अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी । उपायुक्त द्वारा बताया गया कि सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देश के मुताबिक कल दोनों सेंटर पर पहला डोज किसी सफाई कर्मी को पड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए केंद्र पर तीन रूम बनाए जा रहे हैं। जिसमें वेटिंग एरिया, वैक्सीनेशन रूम, ऑब्जर्वेशन रूम होगा।
सिविल सर्जन डॉ आर एन झा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गयी कि पहले फेज के पहला दिन 100-100 लोगों का कोविशील्ड वैक्सिनेशन दोनों सेंटर पर किया जाएगा । माननीय प्रधानमंत्री द्वारा सुबह में संबोधन के पश्चात कोविशील्ड वैक्सिन दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा जिसके पश्चात जिले में वैक्सिन देने की प्रकिय्रा प्रारंभ की जाएगी । पहले दिन वैक्सिन लेने वालों को पुन: 28 दिनों बाद वैक्सिन दिया जाएगा। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ साहिर पाल उपस्थित थे।

