
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनने पर चिन्ना राव का बुधवार को साकची प्लग मार्केट के पास फूलों का गुलदस्ता देकर कांग्रेसियों द्धारा सम्मानित किया गया। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश साहू एवं युवा कांग्रेस के गोलमुरी प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष अरुण बारीक पटेल के संयुक्त नेतृत्व में सम्मानित कर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस के महासचिव रजनीश सिंह, कामगार यूनियन सीतारामडेरा प्रखंड अध्यक्ष मधुसुधन बाग, चंद्रभान प्रसाद, मुकेश सिंह आदि शामिल थे। कांग्रेसियों ने चिन्नाराव के नेतृत्व में पार्टी की मजबूती व विस्तार में प्रगति होने की बात कही। वही अपनी नियुक्ति पर चिन्ना राव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और बबलू शुक्ला के प्रति आभार जताते हुए पार्टी को सहकारिता प्रकोष्ठ के माध्यम से मजबूत करने का वचनबद्धता प्रकट की है।



