
जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की एक बैठक में गोलमुरी थाना क्षेत्रीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अजय साहू को अध्यक्ष, विजय कुमार को उपाध्यक्ष, शैलेश साव को महासचिव एवं तारकेश्वर साव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। गोलमुरी नमदा बस्ती स्थित गुरु घासीदास बाबा मंदिर में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने की। संचालन जिला कार्यकारी सदस्य चंदन काशी ने किया। बैठक में जिला कमिटी के कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साव, जिला सचिव दीपक गुप्ता, सगठन सचिव राजेश प्रसाद, अदित धनराज साह आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती पर चर्चा की। बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से सूरज साव मुकेश साव मनोज साव आदि उपस्थित थे। राकेश साहू ने कहा कि संगठन एवं समाज की मजबूती के लिए सभी थाना क्षेत्र में कमेटी का गठन किया जायेगा।


