
जमशेदपुर।

पूर्वी सिहभूम जिला पुलिस नें घाटशिला अनुमंडल के गुड़ाबंधा थाना क्षेत्र के लुंकीसोला जंगल में संखी राणा नामक महिला के मिले शव के मामले का उदभेदन कर दिया है। इस मामले मे पुलिस मे आरोपी मृतक महिला के भतीजा मदन कर्मकार सहित तीन लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनो ने अपना जुर्म कबुल कर लिया है। भतीजा के मुताबिक उसके चाची के चालचरित्र ठीक नही थे। इस कारण उसने दस हजार में बात तय कर उसकी हत्या करवा दी।
इस सबंध में गुंडांबंधा थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि बीते30 दिसबंर से संखी राणा घर से लापता हो गई । इस सबंध में मृतक के बेटे ने गुड़ाबंधा में 3 जनवरी को मामला दर्ज कराया गया था। उसके बाद पुलिस ने अनुसंधान करना शुरु किया। अनुसंधान के क्रम में लुंकीसोला जंगल में एक गड्ड़े में पत्ता से ढका हुआ शव बरामद किया गया। शव को कब्जें मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएंम अस्पताल में भेज दिया गया। शक के आधार पर महिला का दोस्त कोकलो सबर उर्फ दुखिया सबर को गिरफ्तार किया गया। उसने पुछताछ में बताया उसने ही गुरुचरण कर्मकार के मदद से उसकी हत्या की है। इसके लिए बकायदा उसके भतीजा मदन कर्मकार ने दोनो को पांच पांच हजार देने की बात कही थी। लेकिन वह वादे के मुताबित पैसा नही दिया। उसके बाद पुलिस ने तत्परता पुर्वक कार्रवाई करते हुए सभी अप्राथमिकी अभियुक्त 1.गुरचरण कर्मकार 2.कोकलो सबर @दुखिया सबर 3.मदन कर्मकार को गिरफ्तार कर कांड का उद्भेदन किया।

