
जमशेदपुर।

पूर्वी सिहभूम जिले में भी अगामी 16 जनवरी को वैक्सिन देने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए वकायदा पूर्वी सिहभूम जिला प्रसासन ने व्यापक तैयारी कर ली है। पहले चरण में साढे आठ हजार हेल्थ वर्करो को वैक्सिन दिया जाएगा।
इस सबंध में उपायुक्त सूरज कुमार ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में कोविड-19 वैक्सीन देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इसे लेकर तैयारियां पुरी कर ली गई हैं. पहले चरण में साढे़ आठ हजार हेल्थ वर्करों को वैक्सीन दी जाएगी. उसके बाद फ्रंटलाइन वर्करों को दिया जाएगा. उपायुक्त ने बताया कि वैक्सीन देने के लिए आठ जगहों का चयन किया गया है, जिसमें एमजीएम अस्पताल को मुख्य केंद्र बनाया गया है. इसके लिए अलग से पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है.
16 जनवरी को कोरोना वैक्सीन के लिए देश भर में साठ जगहों का चयन किया गया है. इसमे जमशेदपुर भी शामिल है. सूत्रों की मानें तो 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीन देने की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इसके लिए सभी सेंटरों पर वैक्सीन लेने वाले 12 हेल्थ वर्करों को रहने के लिए कहा गया है, ताकि प्रधानमंत्री मोदी उनसे बात कर सकें.

