
JAMSHEDPUR

मानगो गुरुद्वारा में सिखों ने एक दुसरे को नववर्ष की बधाई नही दी। गुरुवार को बेशक कीर्तन दरबार का आयोजन मानगो गुरुद्वारा में किया गया था परन्तु किसी ने भी एक दुसरे को नववर्ष की शुभकामना दी। इस बाबत मानगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह ने बताया कि मानगो की सिख संगत जागरूक है और किसानों की पीड़ा भलीभांति समझती है। “यहां की संगत ने स्वैच्छा से किसानों के समर्थन में गुरु महाराज के सामने अरदास करी कि यह काला कानून जल्द से जल्द रद्द हो।” भगवान सिंह ने कहा। गुरुद्वारा के सचिव जसवंत सिंह जस्सू ने बताया कि आश्चर्यजनकरूप से किसी ने भी किसी को नववर्ष शुभकामना दी। संगत का यह बर्ताव सचमुच अभिभूत कर देने वाला था। संगत में से एक शख्स हीरा सिंह ने बताया कि वे किसी भी तरह की शुभकामना आपस में आदान प्रदान नही करेंगे जबतक की किसान सिंधु बॉर्डर पर बैठे हैं।

