
जमशेदपुर।

कदमा थाना अन्तर्गत रामनगर के रोड नबंर -3 स्थित जायंती आपार्टमेंट के तीसरे तल्ले से एक फ्लैट से बीती रात एक महिला नर्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई।वही शव मिलने की सुचना पर स्थानिय लोगो ने इसके सुचना पुलिस को दी । पुलिस शव को कब्जें मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेजवाया। वही महिला की पहचान अनिता के रुप में की गई है।शव को देखे जाने से लग रहा है कि शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है।मृतक महिला शहर से सटे तामोलिया स्थित बाह्रानंन्द अस्पताल में नर्स की नौकरी करती थी।
बताया जाता है कि मृतक अनिता के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहे बागबेड़ा के रहने वाले राजेस जैसे ही वहा पहुंचा देखा कि घर का दरवाजा बंद है। काफी खटखाटाने के बाद दरवाजा नही खुला तो उसने अपने पास से दुसरे चाबी से दरवाजा खोला कर अंदर गया। तो देखा कि अनिता का शव बिस्तर में पड़ा है। उसके बाद वह इसकी जानकारी आस पास के लोगो के साथ पुलिस को की दी । उसने पुलिस को बताया कि अनिता के बाल जले थे और चेहरे पर चोट के निशान थे।उन्होने बताया कि वह अनिता के साथ वह पिछले छ साल से लिव इन रिलेशन शिप के साथ रह रहा था। उसने बताया कि अनिता की कीसी से दुश्मनी भी नही थी। लेकिन फिर भी नही समझ आ रहा है कि किसने घटना को अंजाम दिया है। वही पुलिस नर्स के प्रेमी से पुछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार जल्द ही मामला का खुलासा हो जाएगा।

