
जमशेदपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 136 वां स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश साहू के नेतृत्व में साकची चंडीनगर बस्ती में कड़ाके की ठंड में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू ने कहा कि समाज मे अन्तिम पंक्ति पर बैठे अत्यंत जरूरतमंद के घर घर जाकर की कंबल वितरण का कार्य आगे भी जारी रहेगा। युवा कांग्रेस राकेश साहू ने आगे कहा बिना पद बिना किसी लालच या किसी प्रतिष्ठा पाने की होड के बिना 72 लोगो की टीम ने धीरे धीरे एक विशाल संस्था बनाई और नाम पड़ा कांँग्रेस। कांग्रेस के सेवा भाव और परस्पर मेहनत के आगे दमनकारी अंग्रेज भी टिक नही पाए और भारत को स्वतंत्रता दिलाई। उन्होंने कांग्रेसियों से कहा कि हम कम है ये मत कहिए हममे दम है ये कहना शुरु करिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से महिला प्रदेश सचिव मंजू दास, ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, जिला सदस्य सुल्तान अहमद, राजेंद्र सिंह, आदित्य धनराज साह आदि के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



