
जमशेदपुर। कदमा की लड़की नंदिका अग्रवाल इंडिया नेक्स्ट मास्टर किड्स प्रतियोगिता के फाइनल में पहुॅची हैं। 14 वर्ष से कम उम्र के छात्रों के लिए होने वाले डांस-माॅडलिंग टैलेंट हंट प्रतियोगिता, इंडिया नेक्स्ट मास्टर किड्स में नंदिका का फाइनल सोमवार 9 नवम्बर को होगा। कोरोना के कारण यह प्रतियोगिता जूम एप पर आॅनलाइन हो रहा हैं। इसका सेमिफाइनल 31 अक्टूबर शनिवार को जूम एप पर ही हुआ था। देश भर के अलग-अलग राज्यों से बच्चे इस कैटेगरी में भाग ले रहे हैं। नंदिका अग्रवाल को बचनप से ही भरतनाट्यम में रूचि थी। उसकी माॅ रश्मि अग्रवाल भी कत्थक नृत्य में पारंगत हैं। नंदिका ने बबलू कथूरिया, मनीष कथूरिया समेत इंडिया नेक्स्ट मास्टर किड्स टीम को धन्यवाद व्यक्त किया हैं।


