
जमशेदपुर ।


जिले के उपायुक्त सूरज कुमार के प्रतिनिधि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी बहरागोड़ा राजेश साहू ने गलवान घाटी के शहीद गणेश हांसदा के परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि शहीद गणेश हांसदा पर पूरे प्रखंड एवं जिला वासियों को गर्व है, हम सभी दिवाली के मौके पर एक दीपक देश के शहीदों के भी नाम जलाएं।

