
जमशेदपुर।


रिपब्लिक भारत के संपादक अर्नब गोस्वामी के साथ मुंबई पुलिस की कथित मारपीट और दुर्व्यवहार का प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर घोर निंदा करता है। यह घटना किसी सरकार के क्रियाकलाप और नैतिकता पर सवाल है। लोकतंत्र में चौथे स्तंभ की संज्ञा से विभूषित मीडिया के प्रति महाराष्ट्र सरकार की यह बर्बर कार्रवाई इतिहास में दर्ज होगी। महाराष्ट्र सरकार को अगर रिपब्लिक भारत की पत्रकारिता से कोई शिकायत थी तो उससे प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया या उचित वैधानिक मंच पर उठाना चाहिए था। परंतु उसने अपने ताकत के घमंड में जो नंगा नाच किया है वह लोकतंत्र में आस्था रखने वाले सभी सुधि जनों के लिए एक चुनौती है। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर इस तरह के निंदनीय कार्य की भरपूर भर्त्सना करता है। कल प्रेस क्लब के सारे सदस्य काला बिल्ला लगा कर इस घटना का विरोध करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में SCCN न्यूज़ निदेशक प्रशांत सिंह उर्फ पुतुल, न्यूज़ 11 की व्यूरो चीफ अन्नी अमृता, दैनिक जागरण के रवि चौधरी, हिंदुस्तान के अमजद, शार्प भारत के ब्रजेश सिंह, छायाकार इम्तियाज, मनोज, एलिग्राफ से अनिमेष सेन गुप्ता, भोला प्रशाद, उदितवानी से मदन साहू, आज तक अनूप सिन्हा, टाइम्स इंडिया से पार्थो चक्रवर्ती, पत्रकार गंगाधर पांडेय, अनवर शरीफ, मनप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुदर्शन शर्मा, महेंद्र गुप्ता, मुकेश मिश्रा, रोहित सिंह और न्यूज़ 11 से पीयूष मिश्र मौजूद थे

