जमशेदपुर –भाजपा-भाजमो के कई कार्यकर्ता जदयू में शामिल गोलमुरी में मिलन समारोह

0 71
AD POST
जमशेदपुर : गोलमुरी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन हॉल में जनता दल यूनाइटेड की ओर से दशहरा सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान कई लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू एवं अन्य अतिथियों में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा, प्रदेश महासचिव कौशल कुमार व अंजली सिंह उपस्थित थीं. अपने संबोधन में सालखन मुर्मू ने कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद किया. साथ ही संगठन से जुड़नेवालों को माला पहनाकर स्वागत किया व कहा कि इनके आने से पार्टी और मजबूत होगी. कौशल सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपने पदों की गरिमा समझते हुए अनुशासित रहने का सुझाव दिया.
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जन मोर्चा के कई कार्यकर्ता राकेश कुमार सिन्हा, अरविंद प्रमाणिक, रंजीत दास,धर्मेन्द्र कुमार,निरंजन भालोटिया अर्जुन लोहार,  एवं रंजीत राम के नेतृत्व में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू के प्रति आस्था व्यस्त व्यक्त करते हुए जदयू में शामिल हो गए. इसे सफल बनाने में पार्टी के वरिष्ठ नेता भवेश कुमार, लेखनाथ निषाद, संजय राय, संजय सिंह, महिला नेत्री मनीषा सिंह सहित अन्य का सहयोग मिला. समारोह की अध्यक्षता जदयू विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित कुमार एवं संचालन जेडीयू प्रदेश सचिव परमजीत श्रीवास्तव ने किया.
Attachments area
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

07:20