
जमशेदपुर।


उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सूरज कुमार ने पूर्वी सिंहभूम जिलेवासियों को दुर्गा पूजा एवं दशहरा की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग अपने परिजनों के स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए दुर्गा पूजा का त्यौहार अपने घरों में मनायें। उन्होने कहा कि वर्तमान में कोरोना कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए हम सभी को सतर्क, सजग और सावधान रहने की आवश्यकता है। जिले का रिकवरी रेट 90 फीसदी है, आप सभी जिलेवासी का निरंतर सहयोग मिलता रहे तो उम्मीद करता हूं जल्द ही पूर्वी सिंहभूम जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त होगा।

