
जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की वर्ष 2020 की अंतिम कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई इसमें विगत बैठकों की विस्तृत चर्चा के साथ इस वर्ष दुर्गा पूजा संपन्न कराने के दिशा निर्देशों पर विस्तृत चर्चाएं संपन्न हुई जिसमें महामंत्री रामबाबू सिंह ने कहा कि इस विकट परिस्थिति में पूजा का आयोजन बाहरी साज-सज्जा निसंदेह ना के बराबर होगी हम लोगों ने पत्राचार के माध्यम से जिला प्रशासन जनप्रतिनिधि एवं प्रदेश के मुख्य सचिव आपदा सचिव सरकार के मंत्री एवं मुख्यमंत्री तक संवाद संपन्न किया उन लोगों के आश्वासन के अनुरूप बहुत जल्द सरकारी गाइडलाइन भी पूजा हेतु जारी की जाएगी
इस कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों के कार्यों की चर्चा की गई कुछ सदस्यों के कार्यों की सराहना की गई एवं कुछ सदस्य हमारे बीच अब नहीं रहे उनके स्थानों की भरपाई करने हेतु कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित किया
जिसमें सर्वसम्मति से आशुतोष सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया अन्य पदों पर निम्नलिखित लोगों का चयन किया गया, सलाहकार- नारायण पाल उपाध्यक्ष सेंट्रल जोन बी – अशोक सिन्हा , उपाध्यक्ष वेस्ट जोन बी- चमन दीप सिंह गिल , सह- कोषाध्यक्ष – विनय कुमार, एवं नए सदस्य के रूप में अपर्णा गुहा को प्रमोथ नगर से, अंत में धन्यवाद ज्ञापन नंदजी सिंह ने किया इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे महासचिव रामबाबू सिंह, आशुतोष सिंह, अशोक सिन्हा, ओमियो ओझा, सुरजीत चौधरी, परमात्मा मिश्रा, नारायण पाल, नंदजी सिंह, शंभू मुखी, अजय शर्मा, सहर्ष अमृत, प्रदीप दास, गौतम प्रसाद, रूद्र प्रताप, सत्येंद्र कुमार, सुनील देबू का शिव शंकर, पीएस माथुर, मनोरंजन गॉड, राघवेंद्र मिश्रा, मनीष सिंह, विनय कुमार, विवेक कुमार गोपाल सिंह मौजूद थे



