जमशेदपुर -पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के शोकाकुल भाजपा परिवार से मिले पूर्व सीएम, किया शोक संवेदना व्यक्त।

0 500
AD POST

जमशेदपुर, रविवार। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के शोकाकुल भाजपा परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। रविवार को उन्होंने टेल्को निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. कमला सिंह के आवास जाकर परिजनों से मुलाकात कर ढाँढस बंधाया। उन्होंने भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक विजय शंकर पाठक के माता के श्राद्धकर्म में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री दास ने परिवारजनों से बात करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी रूपी परिवार है, कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में पूरा भाजपा परिवार हमेशा साथ खड़ा है। वहीं, उन्होंने बर्मामाइंस मंडल के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गुरु गोविंद सिंह आजाद के अस्वस्थ होने की जानकारी प्राप्त होने पर उनके आवास जाकर कुशल क्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी देखभाल करने व पूर्णता स्वस्थ होने की कामना की।

AD POST

इस दौरान पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला महामंत्री राकेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, टेल्को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, अधिराज तिवारी समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More