
जमशेदपुर।
पुलिस के सुरक्षा के लाख दावे के बावजूद शहर में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है अब चोर मंदिर को भी निशाना बनाने लगे हैं ताजा मामला बिष्टुपुर थाना क्षेत्र का है आउटर सर्किल रोड स्थितगुरुद्वारा बस्ती के समीप काली मंदिर में चोरों ने दान पेटी को उड़ा लिया।इस दानपेटी करीब भक्तगण के द्वारा दन किए गए एक लाख से भी ज्यादा पैसे थे ।क्यों की यह दान पेटी पिछले डेढ़ सालों से नहीं खोला गया था। इसके पहले भी एक बार इस मंदिर से दान पेटी की चोरी हुई थी हाला की दान पेटी नदी के किनारे बरामद हो गया था लेकिन दान पेटी के अंदर सारे पैसे गायब थे।
इस संबंध में मंदिर प्रबंधन समिति के लोगों ने बताया कि मंदिर के गेट को रात को बंद कर मंदिर के पंडित घर चले जाते हैं आज सुबह आने पर उन्होंने देखा कि मंदिर का दान पेटी गायब है प्रबंधन के अनुसार दान पेटी में करीब रुपया था क्योंकि इस दान पेटी को पिछले डेढ़ सालों से नहीं खोला जा रहा था। और इस बार काली पूजा में से खोलने का निर्णय लिया गया था। इस संबंध में बिष्टुपुर थाना को जानकारी दे दी गई है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


