
जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिले के उप-विकास आयुक्त के रूप में श्री परमेश्वर भगत ने आज पदभार ग्रहण कियाउन्हे जिले के उपायुक्त सुरज कुमार से पदभार ग्रहण सौपा।


आपको बता दे कि पूर्वी सिहभूम जिले के उप विकास आयुक्त बी महेश्वरी 31 जनवरी को सेवा निवृत हो गए थे। उसके बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। हालाकि उप विकास आयुक्त का पद का अतिरिक्त प्रभार में जिले के उपायूक्त थे ।
लेकिन सरकार ने यहा पर किसी की पदस्थापन नही की थी। वही उपविकास आयुक्त की पदस्थापना नही होने से यहां के विकास काम प्रभावित हो रहे थे। उसे लेकर पिछले दिनो जमशेदपुर (पूर्वी) के विधायक सरयू राय ने टवीट कर मुख्यमंत्री हेमत सोरेन से पूर्वी सिहभूम जिले मे जल्द से जल्द उप विकास आयुक्त की पदस्थापना की मांग की थी। वही कई जिलो को उपायुक्तो का तबादला और जमशेदपुर मे डीडीसी का पदस्थापना नही होने पर भाजपा ने भी सवाल खडे किए थे।

