
जमशेदपुर।


जिला सभाहरणालय स्थित उपायुक्त कक्ष में आज जिले के नवनियुक्त उपायुक्त सूरज कुमार ने निवर्तमान उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला से पदभार ग्रहण किया। जिलेवासियों का अभिनन्दन एवं स्वागत करते हुए उन्होने कहा कि इस जिले में मैने एसडीओ-धालभूम एवं उप-विकास आयुक्त के रूप में कार्य किया है ऐसे में यह जिला मेरे लिए नया नहीं है। उन्होने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 जैसी विश्वव्यापी समस्या हमारे समाने है जिससे पूर्वी सिंहभूम जिला भी अछूता नहीं है। एक टीम के रूप में हमारा यह प्रयास होगा कि उचित कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, चेक पोस्ट पर आगंतुकों की निगरानी, चिकित्सीय संसाधनों की व्यवस्था के माध्यम से कोरोना संक्रमण के संभाव्य प्रसार पर रोकथाम लगा सकें।
निवर्तमान उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने अपने कार्यकाल को लेकर जिलेवासियों एवं पदाधिकारियों/कर्मियों के सहयोग हेतु आभार प्रकट करते हुए सभी को शुभकामनायें दी।

