
जमशेदपुर।

जमशेदपुर परिसदन में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सपन्न हुई । यह बैठक जमशेदपुर के सांसद-सह-जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष विधुत वरण महतो एवं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के सदस्य रविन्द्र तिवारी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा एवं निर्माण कार्य से संबंधित अधतन स्थिति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के पश्चात पत्रकारों से बातचीत के क्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य रविन्द्र तिवारी ने बताया कि एनएच-33 में 2.5 किमी के क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण से जुड़ी समस्या का आज जमशेदपुर सांसद, जिला परिवहन पदाधिकारी, संवेदक के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं इस संबंध में क्या कदम उठाए जाने हैं इसपर विमर्श किया गया। सड़क सुरक्षा को लेकर माननीय सांसद जमशेदपुर द्वारा वीमेंस कॉलेज बिष्टुपुर के पास के गोलंबर को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई हेतु सुझाव दिए गए। सदस्य, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद ने कहा कि जमशेदपुर शहर के तीनों नगर निकाय ये सुनिश्चित करें कि सड़कों पर गाड़ी पार्क ना हो। साथ ही वाहन चेकिंग को लेकर उन्होने कहा कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी या पदाधिकारी ये सुनिश्चित करें कि कोई भी वाहन सवार बिना हेल्मेट या सीट बेल्ट के वाहन ना चलाएं।

