
जमशेदपुर।


पूर्वी सिंहभूम जिले में आज 16 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है जिसमें 2 का 24 नार्थ परगना(बंगाल), 1 अहमदाबाद, 2 दिल्ली तथा 1 संक्रमित का विजयवाडा का ट्रेवल हिस्ट्री है। 3 संक्रमित सुंदरनगर, 1 सीतारामडेरा, 1 सोनारी, 3 कदमा, 1 बागबेड़ा, 1 बारीडीह, 2 कीताडीह, 1 बिष्टुपुर, 1 जुगसलाई, 1 टिनप्लेट तथा 1 संक्रमित पोटका के रहने वाले हैं। कोरोना संक्रमण का पहचान होने पर संक्रमितों को कोविड वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है।वही इसके साथ ही कोरोना सक्रमितो की संख्या बढकर 465 हो गई।
जिलेवासियों से आग्रह है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें तथा सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करें।
कोविड-19 से संक्रमण मुक्त होने पर आज 12 लोगों को किया गया डिस्चार्ज
टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती 11 तथा टीएमएल में भर्ती 01 संक्रमित व्यक्ति के संक्रमण मुक्त होने पर आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज हुए लोगों में 1 जुगसलाई, 2 धालभूमगढ़, 2 घाटशिला, 2 टेल्को, 1 डुमरिया, 1 चाकुलिया, 1 एग्रिको, 1 मुसाबनी तथा 1 मानगो के रहने वाले हैं।

