
जमशेदपुर।


लद्दाख मे भारत –चीन के बीच हुए भीषण झडप मे बीस जवानो के साथ पूर्वी सिहभूम जिला के बहारागोड़ा के रहने वाला गणेश हासंदा भी शहीद हुआ था। शहीद गणेश हासंदा का पार्थिव शऱीर रांची से हेलीकॉप्टर के माध्यम से शुक्रवार की सुबह उसके गांव कोसाफालिया पहुंचा। जहा से फुलो से सजे आर्मी के वाहन मे रखा गया।वही शहीद के शव गांव आने के बाद सभी के ऑखे नम थी। लेकिन देश के सेवा करते करते शहीद होने पर उन्हे गर्व था।
वही सासंद विधूत वरण महतो ने अपने किए गए वादो के अनुसार शहीद के परिजनो को एक लाख का चेक सौपा। और हरसभंव मदद करने का आश्वसन दिया।

