
सरायकेला।


समर्थ सेवा समिति के द्वारा कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे इस पहल के साथ आदित्यपुर एवं गम्हरिया क्षेत्र मे निवास करने वाले ब्राम्हण परिवार जो की पूजा-पाठ करके अपना जीवन-यापन करते है वैसे 70 जरूरतमंद ब्राह्मण परिवारों को कच्चा राशन किट जिसमे चावल, दाल, आटा, नमक, आलू, हल्दी, सरसों तेल, बिस्किट, हार्लिक्स इत्यादि का वितरण किया गया।सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान धार्मिक स्थलों को नहीं खोलने देने के कारण इनकी रोजी रोटी का साधन बंद हो गया है।समर्थ सेवा समिति के प्रयास से लॉकडाउन 1, 2, 3 एवं 4 के दौरान लगभग 1300 जरुरतमंद परिवारों को मदद पहुंचाया जा चुका है और यह कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
इस मानवीय कार्य में समर्थ सेवा समिति के अध्यक्ष निरंजन कुमार मिश्रा, महासचिव संजय कुमार, नितीश कुमार पांडे, विश्वजीत मजूमदार, विनोद सिंह, पारसनाथ सिंह, सोनी देवी, करुण लता मिश्रा, मन्जू देवी, अमित मिश्रा, मुकेश पोद्दार, गौरव, सूरज झा एवं अन्य सदस्य पूरी तन्मयता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं।

