
जमशेदपुर.
पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत धालभूमगढ़ प्रखंड में आज 1 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। 24 मई को अपने गांव में प्रवेश करने वाले महाराष्ट्र का ट्रेवल हिस्ट्री के उक्त व्यक्ति का स्वाब जांच के लिए लिया गया था जिसमें कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई है। संबंधित व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के पहचान होने के पश्चात टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। जिलेवासियों से आग्रह है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें- अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें, यत्र-तत्र न थूकें।



