संवाददाता,जमशेदपुर.29 जुलाई
जमशेदपुर के मानगो स्थित गांधी मैदान में आज ईद मेला का उदघाटन पूर्व विधायक सरयू राय ने किया ,मानगो के गांधी मैदान में हर वर्ष ईद के शुभ अवसर पर ईद मेला का आयोजन सामाजिक संस्था “भारतीय एकता मंच” दुआरा किया जाता है। मानगो छेत्र में ईद के अवसर पर एक मात्र मेला है जिसे हर वर्ष गांधी मैदान में आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक पत्रकार शाहनवाज़ हसन ,महासचिव राजेश श्रीवास्तव ,अध्यक्ष नज़ीर खान ,सहायक सचिव तौक़ीर अहमद , बंटी सिंह ,नंदजी प्रसाद ,नन्हे ,शफीक ,बाबू एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।
