
कर्ज से बचने के लिये लूट का कराया था झुठा केस
संवाददाता, जमदशेदपुर,29जुलाई
कदमा पुलिस ने तीन लाख रुपये लूट के झुढे मामला दर्ज कराने वाले भाटिया बस्ती निवासी तपेष्वर दास उर्फ तपोस दास और उसके दो सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक चाकु और बाईक बरामद किया है। एसएसपी एवी होमकर और सिटी एसपी कार्तिक एस ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि 22 जुलाई को तपोस दास ने कदमा थाना में एक अज्ञात अपराधी के खिलाफ चाकू मार कर तीन लाख रुपये लूटने का केस दर्ज कराया था। पुलिस जांच के दौरान तपोस दास टूट गया और बताया कि उसने धालभूमगढ के फतेह चन्द्र अग्रवाल से तीन लाख रुपये कर्ज लिया था। जिसे लौटाने का दबाव पड रहा था। उस दबाव से बचने के लिये अपने साथी आशिस कुमार उपाध्याय और मुकेश सरदार के साथ मिल कर नाटक रचा। जिसके तहत आशिस उपाध्याय ने तपोस दास को चाकू मार जख्मी कर दिया। जख्म गहरा होने पर तपोस दास को इलाज के लिसे टीएमएच अस्पताल में भर्ति कराया गया था। यहां मुकेष सरदार ने पुलिस के सामने झुढी गवाही दी और अपने आंख के सामने लूट होने की बात बतायी । लूट के झुढे कहानी गढने में साथ देने के लिये पुलिस ने उसको दोनों साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।



