
रांचीय़
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के शरीर का तापमान सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा विधानसभा परिसर में स्कैन किया गया। इस क्रम में मुख्यमंत्री के शरीर का तापमान सामान्य पाया गया। यह कोरोना वायरस की वजह से सामान्य जांच प्रक्रिया थी।
====================
★मास्क और सैनीटाइज़र की कालाबाजारी एवं उचित मूल्य से अधिक पर बेचना अपराध है…हेमन्त सोरेन
=====================
मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि रांची में मास्क और सैनीटाइज़र को अधिक मूल्य पर बेचा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त रांची और पुलिस को मामले में संज्ञान लेते हुए उचित दण्डात्मक कार्रवाई करने का निदेश दिया है।


उचित मूल्य से अधिक पर बेचना अपराध है
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विक्रेताओं को मालूम है और उन्हें समझना चाहिए कि मास्क और सैनीटाइज़र आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के दायरे में आते हैं, इसलिए इनकी कालाबाजारी एवं उचित मूल्य से अधिक दर पर बेचना अपराध है।

