जमशेदपुर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा आयोजित ” नमन करो इस माटी को आज फदलोगोड़ा स्थित काली मंदिर पहुँची जहाँ जालियावाला बाग की माटी का भव्य स्वागत जमशेदपुर महानगर सह मंत्री सत्या प्रमाणिक के नेतृत्व में हुआ वहां के युवाओं एवं ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पण कर वीर शहीदों को याद किया ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जालियाँवाला बाग हत्याकांड के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण देश भर में जालियाँवाला बाग हत्याकांड में शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के खून से लथपथ पुण्य माटी को संपूर्ण भारतवर्ष के करोड़ों युवाओं के बीच में लेकर जाने का लक्ष्य रखा है ,ताकि देश का युवा वर्ग जालियाँवाला बाग की इस निर्मम एवं बर्बरतापूर्ण हत्या की घटना के विषय को जान सके और इस घटना को स्मरण मात्र से देश के युवाओ के अंदर प्रखर राष्ट्रवाद की अलख जगे।
जैसा कि आप सभी को ज्ञात है कि 13 अप्रैल 1919 को पंजाब के अमृतसर स्थित जालियाँवाला बाग में बैसाखी के दिन रॉलेट एक्ट जैसे काला कानून के विरोध में शांतिपूर्ण सभा कर रहे देश के स्वतंत्रता सेनानियों पर अंग्रेज सैन्य अधिकारी जनरल डायर ने बर्बरता पूर्वक गोलियां चलाकर एक विशाल नरसंहार किया था। इस घटना का भारत सहित विश्व के लगभग सभी देशों ने इस घटना की कड़ी निंदा की थी । इतिहासकारों ने इस घटना को दुनिया का सबसे ज्यादा बर्बरता पूर्ण घटना करार दिया। यहाँ तक कि इस घटना के लिए जिम्मेवार ब्रिटेन ने भी इसे अपनी सबसे बड़ी गलती स्वीकार किया ।ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन भारत स्थित इस जालियाँवाला बाग हत्याकांड स्थल का दौरा कर अपने पूर्वजों द्वारा की गई इस आमानवीय घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए भारतवासियों से क्षमा याचना किया था ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश का राष्ट्रवादी छात्र संगठन होने के नाते इस जालियाँवाला बाग हत्याकांड में शहीद देश के हजारों वीर सपूतों की शहादत को याद करते हुए ” नमन करो इस माटी को “कार्यक्रम आयोजित किया है ताकि देश के वर्तमान पीढ़ी के करोड़ों लोग भी इस बर्बरतापूर्ण घटना को जान सके। झा मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कोल्हान विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा जमशेदपुर महानगर सह मंत्री सत्या प्रमाणिक अभिषेक ओझा सुजीत महतो सचिन कुमार सूर्या सिंह राहुल महतो राजेंद्र गोराई सौरभ पाल आदि उपस्थित थे



