
जमशेदपुर टाटा स्टील मैं ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत लक्ष्मी सोरेन की हत्याकांड का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग झारखंड मुक्ति मोर्चा ने की है औ।बिष्टुपुर थाना प्रभारी के कार्यशैली पर भी सवाल उठाया है उसी मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी कार्यालय पहुंचा और एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन से मांग की गई कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य महावीर मुर्मू ने बताया कि घटना के दिन वहां के थाना प्रभारी ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर प्राथमिकी लेने से इनकार कर दिया ।उसके बाद टाटा स्टील के सुरक्षा पदाधिकारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई ।इसलिए इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

मालूम हो कि बीते 15 फरवरी को टाटा स्टील के प्लांट के अंदर साइंटिफिक सर्विसेज ऑफिस जाने के रास्ते में ब्लास्ट फर्नेस के पास सुबह घायल अवस्था में लक्ष्मी सोरेन को लोगों ने देखा था ।बाद इलाज के लिए उसे टीएमएच अस्पताल ले जाया गया जहां 5 दिन के बाद लक्ष्मी सोरेन की इलाज के दौरान मौत हो गई।

